थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव में लाठी से प्रहार कर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
कुंडाडीह गांव में रविवार की रात तारामती (22) की उसके पति ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया था। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पत्नी के मायके न जाने को लेकर वह नाराज था। तारामती की मां हीनकुंवर की तहरीर पर पुलिस ने दामाद विश्वनाथ उर्फ बबलू निवासी डुमरहर थाना बभनी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, अहमद अली खां, अशोक यादव शामिल रहे।