फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नाबालिग से देह व्यापार कराने पर पति-पत्नी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। सोनातलाब क्षेत्र में शुक्रवार को किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पति-पत्नी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि नाबालिग किशोरी को नारी निकेतन रामनगर भेज दिया गया। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सारनाथ के सारंग चौराहा इलाके में काशी राम आवास शिवपुर निवासी मनोज और उसकी पत्नी शहदूल निशा अपनी नाबालिग भतीजी से देह व्यापार करवा रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अन्य दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें