फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दहेज हत्या के आरोपी पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दहेज हत्या के आरोपी पति अच्छेलाल उर्फ गोरख और सास मुन्नी देवी को कपसेठी पुलिस ने शुक्रवार को कुरू तिराहे से गिरफ्तार किया। चार मार्च को पत्नी आंचल यादव की मौत हो गई थी। आंचल की मां गुड्डी देवी ने पति समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गुड्डी ने पुलिस को बताया कि बेटी ने घटना से एक घंटे पहले फोन कर सूचना दी थी कि आरोपी उसे मार देंगे। आंचल की शादी 17 मई 2025 को भगवतीपुर कपसेठी निवासी अच्छेलाल यादव से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि पति व सास को गिरफ्तार किया गया है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें