हवा में नमी से लोगों ने रविवार को राहत महसूस की। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर है कि तापमान औसत से भी नीचे आ गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसत से 2.8 कम रहा। मौसम विभाग ने इस सप्ताह रुक रुककर कर बारिश होने की संभावना जताई है। मानसून की दस्तक के बाद शनिवार को शहर से लेकर गांव तक अच्छी बारिश हुई। इस वजह से जलभराव हो गया और तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस कमी आ गई थी। रविवार को सुबह से ही हवा में नमी बनी रही तो बादलों की आवाजाही से भी लोगों को थोड़ी उमस से राहत मिली। रविवार का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 पहुंच गया जो कि औसत से 0.7 डिग्री कम है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की सक्रियता बनी है। इस वजह से इस सप्ताह भी बारिश होती रहेगी।