फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुबह चली नम हवाएं, दिन में धूप असरदार, पारा 35 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिछले सप्ताह के अंत में बादलों की आवाजाही, नम हवाओं के चलने के बाद अब सोमवार से मौसम फिर बदल गया। सोमवार सुबह नम हवाएं चली तो दोपहर में धूप भी अन्य दिनों की तुलना में असरदार रही। इस वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर बाद जिस तरह से बादलों की आवाजाही देखने को मिली, उसी का असर शाम को रहा। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। तेजी से मौसम में हुए बदलाव की वजह से पिछले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान रविवार को 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सोमवार को 35.2 रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 3.8 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.2 से बढ़कर 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार से मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें