दालमंडी में मलबे के बीच से जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
दालमंडी में बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से 16 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पहले ही लाउडस्पीकर से मुनादी कराई जा चुकी है। पीडब्ल्यूडी ने सोमवार को सभी चिह्नित भवनों की नापी कर उन पर लाल निशान लगाया था। इस दौरान लंगड़ा हाफिज मस्जिद के कटरे के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच बहस भी हुई थी। कार्रवाई में तेजी लाने के लिए नई पोकलेन क्रेन की मदद से दालमंडी में भवनों को गिराया जाएगा।