वाराणसी। जिले में बने 12 हॉटस्पॉट में बृहस्पतिवार को पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 4083 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की, जिसमें 28 लोगों में कोरोना संदिग्ध लक्षण मिलने पर उन्हें दवा देकर होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के निर्देशन में टीम ने रेवड़ी तालाब में 484 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की, इस दौरान 12 लोगों ने कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिले। काजीपुर खुर्द, सोनिया में 286 की स्क्रीनिंग हुई, 2 लोगों में संदिग्ध लक्षण मिले। संजय नगर कॉलोनी पहाड़िया में 86 लोगों की स्क्रीनिंग में 4 लोगों में संदिग्ध लक्षण मिले। जबकि सप्तसागर दवा मंडी में 427, काशीपुरा में 183 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। इसके अलावा मुकीम गंज में 428 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 3 लोगों में संदिग्ध लक्षण वाले मिले। मदनपुरा में 1434, पितरकुंडा में 70, हरतीरथ में 283, नक्खीघाट में 238 लोगों मे 7 लोगों में संदिग्ध लक्षण मिले। इसके अलावा पियरी में 94 और महमूरगंज में 60 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।