फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट घोषित छह मोहल्लों में पुलिस तैनात कर की गई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण हॉटस्पॉट घोषित छह मोहल्लों में मंगलवार की शाम पुलिस तैनात कर दी गई। देर रात तक इन मोहल्लों में बैरिकेडिंग का काम पूरा कर लिया गया। इन छह मोहल्लों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की मदद की जाएगी। पुलिस ने इससे पहले लाउड हेलर से लोगों को बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के कारण सप्तसागर, मच्छोदरी, काशीपुरा, रेवड़ी तालाब, काजीपुरा खुर्द और पहड़िया क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मड़ौली निवासी दवा व्यापारी, उसके तीन कर्मचारियों, संजय नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक और काजीपुरा खुर्द निवासी अधिवक्ता के संपर्क में आए लोगों को सूचीबद्ध करने का काम शुरू किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि जो कोई भी मड़ौली निवासी दवा व्यवसायी और संजय नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक के संपर्क में बीते दो हफ्ते में आया हो वह अस्पताल जाकर तत्काल अपनी जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें