फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होटल कर्मचारी की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए दो टीमें लगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव में हाईवे के पास नहर किनारे होटल कर्मचारी जग्गू भारती (40) की संदिग्ध मौत के मामले की तफ्तीश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। दो दिन में पुलिस की दो टीमों ने 60 कैमरे खंगाले हैं। पुलिस का दावा है कि 48 घंटे में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि आगे की जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमें घटना स्थल वाले गांव में मृतक के रिश्तेदारों और अन्य संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। 60 सीसी कैमरे खंगाले जा चुके हैं। कुछ बिंदुओं पर टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही मौत की गुत्थी सुलझा ली जाएगी। पुलिस का उद्देश्य घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाना है। जांच में सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। रविवार सुबह नहर किनारे जग्गू भारती का रक्तरंजित शव पुलिस ने बरामद किया था। पहली पत्नी के रहने जग्गू ने दूसरी शादी अपने बहन के ससुराल बिहड़ा गांव निवासी दोनों आंख से दिव्यांग विमला देवी से की थी। रोहनिया में होटल में काम करता था। शनिवार रात उसे अंतिम बार शराब के ठेके पर देखा गया था। पुलिस तफ्तीश जारी रख रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें