फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आग से सुरक्षा के उपायों की घोर अनदेखी कर चल रहा था होटल हरिविलास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर कॉलोनी स्थित होटल हरिविलास को आग से सुरक्षा के मानकों की घोर अनदेखी कर संचालित किया जा रहा था। भूतल के साथ तीन अन्य तल वाली बहुमंजिला इमारत में संचालित होटल और रेस्टोरेंट में आग से सुरक्षा के उपाय के नाम पर महज पांच अग्निशमन यंत्र थे। होटल प्रबंधन की इस घोर लापरवाही पर अग्निशमन विभाग की ओर से होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही, 15 दिन में होटल में आग से सुरक्षा के उपाय की व्यवस्था मानक के अनुरूप करने की चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम दोबारा निरीक्षण कर आग से सुरक्षा के उपाय देखेगी। खामियां मिलने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लक्सा थाना क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी स्थित होटल हरिविलास में मंगलवार की रात आग लग गई थी। दमकल की सात गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने प्रकरण की जांच तीन अग्निशमन अधिकारियों को सौंप कर रिपोर्ट तलब की थी। शुक्रवार को तीनों अग्निशमन अधिकारियों ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंपी। इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि होटल हरिविलास में आग से सुरक्षा के उपाय के प्रति घोर लापरवाही बरती जा रही थी। अग्निशमन विभाग से एनओसी न लेने के साथ ही आग से सुरक्षा के मानकों की घोर अनदेखी की गई थी। पूरी बिल्डिंग में 20 से 25 अग्निशमन यंत्र होने चाहिए थे, लेकिन सिर्फ पांच ही थे। बिल्डिंग में स्मोक डिटेक्टर और फायर अलार्म नहीं था। सतह को गीला करने के लिए शॉवर और स्प्रिंकलर नहीं था। होज रील और हाइड्रेंट पॉइंट टू सोर्स नहीं थे। आग बुझाने के लिए पंप और पानी का पर्याप्त स्त्रोत नहीं था। होटल से निकास के लिए मार्ग मानक के अनुरूप नहीं बना है।
हरिविलास होटल को नक्शा दाखिल करने का वीडीए ने भेजा नोटिस
वाराणसी। श्रीनगर कॉलोनी स्थित होटल हरिविलास मेंं लगी आग मामले में शुक्रवार को वीडीए ने नक्शा दाखिल करने का नोटिस भेजा है। विजय मोदी को एक माह का समय दिया गया है। इन्होंने आवासीय नक्शा पास कराने के बाद इसका इस्तेमाल व्यवसायिक किया था। इसे देखते हुए वीडीए के संयुक्त सचिव परमानंद यादव की ओर से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। नियमानुसार नक्शा पास कराने के बाद यदि कोई मरम्मत, संशोधन या किसी प्रकार का निर्माण होता है तो इसकी सूचना वीडीए को देनी पड़ती है लेकिन हरि विलास होटल के मालिक की ओर से ऐसा नहीं किया गया। साथ ही अब नक्शा दाखिल करने के दौरान उन्हें पेनाल्टी भी देनी पड़ेगी। बता दें कि होटल केपास फायर ब्रिगेड का एनओसी नहीं था। वीडीए से भी अपना व्यवासायिक नक्सा पास नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें