फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में नम हवा के चलते तापमान में रहेगी गिरावट, अभी भी धूल भरी आंधी संभव

Sun, 22 May 2022 09:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में शनिवार शाम से मौसम में खासा बदलाव देखने को मिला। धूल भरी तेज हवा संग शहरी और ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इस कारण गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत मिली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में पिछले एक सप्ताह से गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार को थोड़ी राहत मिली। दिन में तीखी धूप से जहां लोग गर्मी से परेशान रहे वहीं शाम को मौसम में खासा बदलाव देखने को मिला। धूल भरी तेज हवा संग शहरी और ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम में इस बदलाव का ही असर है कि तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। रविवार सुबह से सूरज की तपिश भी बीते दो-तीन दिन के मुकाबले कम है। शनिवार को अधिकतम तापमान शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

मौसम में बदलाव शुक्रवार रात से ही हो गई थी। आधी रात के बाद से ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई थी, इसके बाद शनिवार भोर में भी बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिन में तेज धूप तो हुई, लेकिन दिन में हवा में नमी होने से उसका असर थोड़ा कम रहा। शाम  में तेज हवा के बाद अस्सी घाट, सिगरा, लहुराबीर, महमूरगंज, अर्दली बाजार सहित कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई।  बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। हवा में नमी भी है। तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें