फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में हॉस्टल आवंटन फंसा, बाधक बन रहे बाहरी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में एक सितंबर से यूजी, पीजी अंतिम वर्ष की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन हॉस्टल आवंटन फंस गया है। कई हॉस्टलों में बाहरी छात्रों द्वारा का कमरा खाली न करना मुख्य वजह है। बृहस्पतिवार को कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य, छात्र अधिष्ठाता समेत अन्य अधिकारी बिड़ला, एलबीएस, राजाराम सहित अन्य हॉस्टलों का निरीक्षण करने पहुंचे। लाउडस्पीकर से हॉस्टल खाली करने की घोषणा की। इसका असर भी दिखा और दिन में बहुत से छात्र हॉस्टल से सामान लेकर घर चले गए। कोई बाइक तो कोई ई रिक्शा पर सामान लेकर निकलने लगा। हालांकि अभी भी हॉस्टल पूरी तरह खाली नहीं हो पाए हैं। ऐसे में कब से आवंटन होगा, इस बारे में कोई निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पिछले दिनों कला संकाय प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में छात्रावास से जुड़े अधिकारियों ने बाहरी छात्रों से हॉस्टल खाली कराने के बाद ही आवंटन का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें