फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईसीयू में हंगामा रोकने पहुंची अस्पताल की मैनेजर से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। अवलेशपुर में निजी अस्पताल की मैनेजर ने मरीज के परिजनों पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। लोहता के हरपालपुर निवासी शबनम शेख ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह अस्पताल में मैनेजर हैं। 15 सितंबर को ड्यूटी के दौरान उन्हें सूचना मिली कि आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज दुर्गावती देवी के परिजन हंगामा कर रहे हैं। इससे अन्य मरीजों को परेशानी हो रही थी। वह परिजनों को समझाने के लिए आईसीयू वार्ड में पहुंचीं। वहां सुरेंद्र राजभर, वीरेंद्र राजभर, छोटू राजभर निवासी खनांव, रोहनिया ने गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद मारपीट की और विरोध करने पर आपत्तिजनक व्यवहार किया। सिर में चोट लगने की बात भी तहरीर में कही गई है। थाना प्रभारी
विज्ञापन

राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें