फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में 30 साल के बाद घुड़दौड, पहुंचे मारवाड़ी, काठियावाड़ी और मणिपुरी नस्ल के घोड़े

विज्ञापन
वाराणसी के परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में घुड़दौड़ का अभ्यास किया गया। स्वयं
विज्ञापन
काशी में करीब 30 साल के बाद घुड़दौड का खेल होगा। 29 मार्च को सुबह आठ बजे से परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में फाइनल दौड़ होगी। इससे पहले सोमवार को स्टेडियम में घुड़सवारों ने अभ्यास किया। करीब 40 मिनट तक मारवाड़ी, काठियावाड़ी और मणिपुरी नस्ल के 20 घोड़ों ने सरपट दौड़ लगाई। जिला घुड़सवारी संघ के सचिव डॉ. शम्स तबरेज शंपू की ओर से घुड़दौड़ का अभ्यास शिविर परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में लगा। बनारस में किसी जमाने में घोड़ा पालने और इक्का दौड़ का प्रचलन खूब था। 1998 में पंडित किसान महराज ने इक्का दौड़ कराई थी। जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि काशी की शान एक बार फिर बड़े स्तर पर दिखेगी। घुड़दौड़ को लेकर दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें