बहरामपुर गांव स्थित प्राचीन अड़गड़नाथ मंदिर के वार्षिक शृंगार महोत्सव पर मंगलवार को मोहक शृंगार हुआ। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। अखंड रामायण पाठ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार से हवन-पूजन हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने भजन गंगा से सभी को सराबोर किया। इस दौरान घुड़दौड़ प्रतियोगिता में मिश्रपुरा का घोड़ा प्रथम और पिपरी का द्वितीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने विजेताओं को सम्मानित किया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दर्शन पूजन व भंडारे में आसपास के 12 से अधिक गांवों के लोग पहुंचे थे। शृंगार में मंदिर के पुजारी पलकधारी यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, डॉ. जयशंकर सिंह यादव, राकेश यादव, रामनारायण यादव, रामसूरत यादव, विनोद चौबे, बलदाऊ यादव, संजय पांडेय, पारस यादव आदि मौजूद रहे।