वाराणसी। वीडीए की अनुमति के बिना अवैध प्लॉटिंग करने वालों की कुंडली तैयार की जा रही है। कई कॉलोनाइजर्स पर कार्रवाई की जाएगी। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि बगैर लेआउट स्वीकृत कराए प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। अवैध प्लॉटिंग में कॉलोनाइजर्स की ओर से मास्टर प्लान में उल्लिखित भू-प्रयोग व न्यूनतम आकार का उल्लंघन कर बुनियादी अवस्थापना सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। सीवर, पेयजल, सड़क, बिजली, पार्क और हरित क्षेत्र को विकसित किए बिना अनियमित नियोजन और विकास किया जाता है। अवैध प्लॉटिंग से कृषि भूमि और प्राकृतिक आवासों को क्षति पहुंचती है। ब्यूरो