फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईटी के प्रो. संजय और डॉ. प्रांजल बने विज्ञान अकादमी रिसर्च जर्नल के संपादक

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसरों को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के प्रतिष्ठित रिसर्च जर्नल का संपादक नियुक्त किया गया है। स्कूल ऑफ मैटेरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रो. संजय सिंह और बायो केमिकल इंजीनियरिंग के डॉ. प्रांजल चंद्र को ये दायित्व दिया गया। उन्हें संपादक मंडल में शामिल किया गया है। प्रो. संजय सिंह भौतिक और पदार्थ विज्ञान, वहीं डॉ. प्रांजल इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी इकाई के संपादक होंगे। यह नियुक्ति दोनों प्राध्यापकों की अकादमिक विशेषज्ञता, उत्कृष्ट शोध कार्यों और विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके बड़े योगदान के लिए की गई है। इंसा का यह रिसर्च जर्नल साइंस और टेक्नोलॉजी की कई विधाओं में हाईटेक रिसर्च कार्याें का बड़ा मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें