फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कुराश में पदक जीतक लौटे खिलाड़ियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आराजीलाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने क्षेत्र के कुराश खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कुराश के सभी खिलाड़ी राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी में आयोजित तीन दिवसीय 69वीं विद्यालयीय प्रदेशीय कुराश प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटे थे। वाराणसी मंडल की ओर से प्रतिभाग करते हुए 13 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल और 2 खिलाड़ियों ने रजत व 5 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी गई। इस दौरान प्रमुख रूप से कोच अजीत पाल, विवेक गोड़, किशन राय, दिव्यांश पाल, आदर्श यादव, आयुष पाल, ओजैर साबरी, रितेश पटेल, शिवकुमार पाल, विष्णु गुप्ता समेत अन्य खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें