साहित्य सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय मुशायरे का भव्य आयोजनवाराणसी मछोदरी स्थित वैश्य कुल ग
- फोटो : samvad
साहित्य की डोर, पूरब की ओर मंच की ओर से मच्छोदरी स्थित वैश्य कुलगुरु मठ सभागार में रविवार को साहित्य सम्मान और कवि सम्मेलन हुआ। संरक्षक मंडल को साहित्य सेवा सम्मान तथा सभी शायरों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। राजकीय पुस्तकालय की प्रबंधक कंचन सिंह परिहार ने अध्यक्षता की। गजलकार गोपाल केसरी ने अपनी रचना सुनाई। गली सड़क न बचा है कोई चौराहा, आखिर कहां हम वतन की बात करें...। खलील अहमद राही, संतोष कुमार प्रीत, नसीमा निशा और गिरीश पांडेय आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। संचालन गोपाल केसरी ने किया।