संकट हरण श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री राम विवाह पंचमी पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। एस राजू ने मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के त्याग करुणा एवं प्रेम से वन यात्रा कर संत, ऋषिमुनि, नगर वनवासियों को निष्काम सेवा के लिए उत्साह से भरा। हम सभी धर्म के पथ पर चलकर सहज भाव से कार्य को दिशा दे सकते हैं। मुख्य अतिथि कृष्णा नंद पांडेय ने कहा श्रीराम से नवयुवकों को वीरता की शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।