फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सर्व वैश्य समाज की ब्रज की होली होगी खास

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व वैश्य समाज समिति काशी की ओर से होली मिलन समारोह सात मार्च को नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम में होगा। इस साल राधा-कृष्ण के स्वरूप के साथ ही ब्रज की होली की प्रस्तुति होगी।शुक्रवार को विनायक प्लाजा में हुई सर्व वैश्य समाज की बैठक में अध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि इस बार होली मिलन समारोह अपने आप में अनूठा होगा। सर्व वैश्य समाज समिति काशी के महामंत्री दीपक कुमार बजाज ने कहा कि कार्यक्रम में राधा कृष्ण के स्वरूप के साथ ब्रज की होली की प्रस्तुति कार्यक्रम में चार चांद लगाएगी। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल होंगे। बैठक में सर्वेश अग्रवाल, नीरज पारिख, पंकज अग्रवाल, कन्हैया गुप्ता, विजय जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें