होली की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। हर वार्ड के सफाई कर्मचारियों को बीट एलाट कर हिदायत दी गई है कि जब होलिका की आग बुझकर ठंडी हो जाए तो तत्काल चौराहों से राख हटवाएं। इस राख का इस्तेमाल खेतों में खाद के रूप में किया जाता है। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि साफ-सफाई करवाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।