फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के बीच सारा अली खान ने खेली बनारस की होली, पिंक सूट में सामने आई तस्वीरें...

Wed, 11 Mar 2020 01:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
होली खेलती सारा अली खान। - फोटो : अमर उजाला।
सारा अली खान इन दिनों वाराणसी में अपनी आने आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए आई हुई हैं। वह पिछले एक सप्ताह से यहां शूटिंग कर रही हैं। साथ ही होली के दिन भी उन्होंने यहीं होली खेली थी। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है, जिसमें वह गुलाब के फूल बिखेर रही हैं। उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहन रखा है। वह बिल्कुल बनारसी परिधान में हैं, जिसमें बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सारा फिलहाल चंदौली जिले के इलिया क्षेत्र के खरौझा गांव में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने हाल ही अमोघ नारायण सिंह के बंगले में फिल्म की शूटिंग की है। सारा पर इस गांव की हवेली में दृश्य फिल्माया गया है। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता अक्षय कुमार व साउथ के सुपर स्टार धनुष भी काम कर रहे हैं।

4 of 5
गंगा आरती में शामिल हुईं सारा अली खान।
सारा अली खान सोमवार को वाराणसी पहुंची थीं। बनारस पहुंचने के साथ ही उन्होंने शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखी। इस दौरान वह सिर पर दुपट्टा रख भक्ति के रंग में दिखीं। सारा अली खान इन तस्वीरों में बहुत ही सुंदर लग रही थीं। इसके साथ ही गंगा में नौका विहार(बोटिंग) भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शूटिंग करने आए लोगों ने बताया कि एक सप्ताह तक इस गांव सहित क्षेत्र के कई स्थानों पर शूटिंग होगी। इसके लिए स्थानों का चयन किया जा चुका है। सारा बनारस के एक होटल में अपनी टीम के साथ रुकी हैं। यह पहला मौका है जब फिल्म में साउथ सुपर स्टार धनुष, अक्षय कुमार और सारा को एक साथ पर्दे पर दिखेंगे। फिल्म में सारा का डबल रोल है। इसमें सारा अली खान का किरदार बिहार की रहने वाली एक लड़की का होगा जो धनुष से रोमांस करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें