फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : शिवानी की मुस्तैदी से रायल क्लब एक गोल से जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
परमानंदपुर खेल मैदान पर जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुई कांटे के टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। परमानंदपुर खेल मैदान पर शुक्रवार को जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता खेली गई। कांटे के मुकाबले में रॉयल क्लब की टीम ने स्टार क्लब को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रॉयल क्लब की गोलकीपर शिवानी यादव ने स्टार क्लब के दो पेनाल्टी और तीन हमले को बेकार कर दिया। फाइनल मुकाबले का टिकट कटाने के लिए मैदान पर उतरी दोनों टीमों में कांटे का मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ के शुरुआती दस मिनट तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। पहला गोल 12वें मिनट में रॉयल क्लब की अंजली प्रजापति ने टीम का खता खोला। चार मिनट बाद स्टार क्लब की कप्तान मोनिका गुप्ता ने गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 20वें मिनट में रॉयल क्लब की आस्था यादव ने मैदानी गोल कर रॉयल क्लब को 2-1 से आगे कर दिया। 36वें मिनट में अंजली प्रजापति ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। स्टार क्लब की ओर से 39वें मिनट में सत्या यादव ने गोल कर स्कोर 3-2 किया। इसके साथ ही रायल क्लब ने 3-2 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें