फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सदानंद गिरफ्तार, चार दिन पहले बनारस में युवक की हत्या में आया था नाम

Sat, 08 Oct 2022 01:16 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज मैदान के सामने सोमवार शाम युवक की हत्या में नामजद हिस्ट्रीशीटर सदानंद यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। पैर में गोली लगने से घायल सदानंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल बदमाश सदानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के करखियांव में शुक्रवार देर रात फूलपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में केराकत थाने का हिस्ट्रीशीटर सदानंद यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया। दाहिने पैर में गोली से घायल गिरफ्तार बदमाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बीएचयू अस्पताल में रेफर किया गया। बदमाश के कब्जे से नाइम एमएम की पिस्टल और हत्या में उपयोग बोलेरो वाहन बरामद हुआ। 

विज्ञापन


चार दिन पूर्व पिंडरा में अमन यादव की हत्या और कृपाशंकर पर फायरिंग में सदानंद का नाम सामने आया था। एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी के अनुसार फूलपुर पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में वांछित केराकत थाने का हिस्ट्रीशीटर करखियांव अमूल फैक्ट्री के पीछे साथियों के साथ मौजूद है।

सदानंद के साथी फायरिंग करते हुए भाग निकले

इस पर बड़ागांव और क्राइम ब्रांच, फूलपुर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फूलपुर थाना प्रभारी अभिषेक राय, बड़ागांव इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी और क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील सिंह की टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। उसके अन्य साथी भाग निकले।

पुलिस की गोली से घायल बदमाश सदानंद - फोटो : अमर उजाला
पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान केराकत थाने के कटहरी निवासी सदानंद यादव के रूप में हुई। सोमवार की देर शाम पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के पास घर लौटते समय बाइक सवार मीरपुर निवासी अमन यादव (20) की सदानंद ने अपने साथियों संग गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि, बाइक पर पीछे बैठा जौनपुर देवकली निवासी कृपाशंकर यादव (24) घायल हो गया था।

कृपाशंकर की तहरीर के आधार पर नामजद सदानंद समेत चार की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही थी। बदमाश सदानंद पर केराकत समेत अन्य थानों में लूट, आर्म्स, गैंगस्टर एक्ट समेत आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

फूलपुर थाना प्रभारी बाल-बाल बचे

फूलपुर थाना प्रभारी अभिषेक राय - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से फूलपुर थाना प्रभारी अभिषेक राय बाल-बाल बच गए। बुलेट प्रूफ जैकेट में बदमाशों की गोली आकर धंसी।  इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश सदानंद लहुलुहान हो गया। गिरफ्तार बदमाश को उपचार के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें