सिगरा थाने में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
- फोटो : सोशल मीडिया।
वाराणसी के सोनिया निवासी हिंदू युवा वाहिनी मंडल संयोजक के छोटे भाई पर चाकू से हमले के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिगरा थाने का घेराव किया। पदाधिकारियों ने आरोपियों पर धारा बढ़ाने की मांग की। डीसीपी वरुणा और चेतगंज एसीपी ने सिगरा पुलिस से इस संबंध में जानकारी ली।
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल संयोजक योगेश विश्वकर्मा के छोटे भाई गुजराती गली सोनिया निवासी बृजेश विश्वकर्मा के अनुसार 18 अक्तूबर को रोहित पांडेय और उसके एक दोस्त ने चाकू से हमला किया। 19 अक्तूबर को सिगरा थाने में रोहित पांडेय और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
सिगरा थाने में धरने पर बैठे हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी मनीष मिश्र, महानगर संयोजक सुनील कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, अश्विनी गुप्ता अन्य ने बताया कि पुलिस से मिलीभगत की वजह से आरोपी के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। मुकदमा भी सामान्य धारा में दर्ज किया गया। सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई थी। धरने पर बैठे लोगों को समझा कर शांत कराया गया।
पढ़ेंः विद्यालय की रसोइया समेत दो की मौत मामले में बीएसए समेत 6 पर मुकदमा, दो वर्ष पहले खाना बनाते समय लगी थी आग