राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की चौखंभा बस्ती के सकल हिंदू समाज की ओर से गोपाल मंदिर में हिंदू सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता करते हुए गोपाल मंदिर के षष्ठ पीठाधीश्वर श्याम मनोहर महाराज ने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि अपने आपको हिंदू होने पर गौरवान्वित महसूस करें। मुख्य वक्ता काशी प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख शुकदेव त्रिपाठी ने सेवा कार्य पर जोर देते हुए सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया। कहा कि आज पूरा विश्व भारत को मार्ग दर्शक के रूप में देख रहा है। सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी से ही एक सशक्त भारत का निर्माण संभव है। सम्मेलन में बच्चों ने हनुमान जी, झांसी की रानी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। संचालन श्रीनिवास देव व धन्यवाद ज्ञापन सुनील गुजराती ने किया। इस दौरान जयंती लाल शाह, साधना वेदांती, संतोष सोलापुरकर, रुबल गुजराती, सुनील गेठे, पार्षद कनकलता मिश्रा, संजय विशंभरी उपस्थित थे।