फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हिमाचल कृषि प्रतिनिधिमंडल ने इरी का दौरा कर तकनीकें जानीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) का दौरा किया। दल ने संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र का भ्रमण किया। राज्य नोडल अधिकारी अतुल डोगरा ने इसका नेतृत्व किया। इरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पन्नीरसेल्वम पेरामैयन ने हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक खेती और कृषि योजनाओं की जानकारी दी। समूह ने आइसार्क में कृषि उत्पादन बढ़ाने वाले अनुसंधान और तकनीकी नवाचारों को समझा। प्रतिनिधिमंडल ने भू-स्थानिक, पौधा और मिट्टी प्रयोगशालाओं का भी दौरा किया। उन्होंने एडटेक स्टूडियो, चावल मूल्य संवर्धन उत्कृष्टता केंद्र (सर्वा) और स्पीड ब्रीडिंग सुविधा देखी। दल ने आइसार्क के फार्म क्षेत्र में प्राकृतिक खेती और धान की सीधी बोआई की गतिविधियों का अवलोकन किया। दौरे के अंत में वैज्ञानिकों के साथ तकनीकी चर्चा हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश में कृषि तकनीकों के संभावित उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें