फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में उच्चशिक्षा मंत्री ने किया शोध छात्रावास का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में बने 50 कमरों वाले डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास के जीर्णोद्धार के बाद लोकार्पण किया। उन्होंने छात्रावास में कमरों, अध्ययन कक्ष, मेस, सुरक्षा व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। कहा कि डॉ. संपूर्णानंद जी शिक्षा और प्रशासन दोनों के आदर्श थे। उनके नाम पर बने इस छात्रावास से काशी की विद्वत परंपरा को नई ऊर्जा मिलेगी। प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा में शोध और नवाचार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। शोधार्थी राष्ट्र-निर्माण के आधार स्तंभ हैं। इस दौरान कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय,मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें