दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर ग्रामसभा में बुधवार को गेहूं के खेत में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर पंप चलाकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 11 मंडा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई थी।
ताजपुर ग्राम सभा के सिवान में बुधवार को करीब पांच बजे 11000 वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिर गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में रघुवंशमणि वर्मा का आठ मंडा और राजेंद्र कुशवाहा के तीन मंडा की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सबमर्सिबल पंप से पानी चलाकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक हजारों की क्षति हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे हलका लेखपाल रवि कुमार ने किसानों की जली फसल की क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दिया।