बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सहज यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से यात्रियों को एयरपोर्ट से जुड़ी समस्याओं, जानकारी और विभिन्न सेवाओं के लिए एक ही स्थान पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 60 से 61 उड़ानों के जरिये 10 हजार से अधिक देशी-विदेशी यात्री आवागमन करते हैं। ऐसे में यात्रियों को होने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में भी इसकी स्थापना का सुझाव दिया गया था। संवाद