पीएम के सभा स्थल पर सुरक्षा होगी पुख्ता, उतरा हेलीकॉप्टर
- फोटो : Amar Ujala
पीएम काशी आने वाले हैं। इस दौरान जनसभा को संबोधित कर योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों का रिहर्सल किया गया। इस दौरान सभास्थल पर हेलीकॉप्टर उतरा और सुरक्षा के बिंदुओं को जांचा गया। बीजेपी पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासनिक अमले ने एक एक प्वाइंट को चेक किया।