फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरतारा-मंडुवाडीह मार्ग पर पर भारी वाहनों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फुलवरिया फोर लेन के निर्माण की वजह से अब जिला प्रशासन ने लहरतारा से मंडुवाडीह की तरफ जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की ओर से इसका आदेश जारी होने के बाद यहां दोनों तरफ से नोटिस बोर्ड भी लगा दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से इस बोर्ड के लगाए जाने के साथ ही यहां पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है। मंडुवाडीह से लहरतारा मार्ग पर रामजानकी मंदिर के आगे से पुल बनाए जाने का काम चल रहा है। इस वजह से आवागमन में असुविधा हो रही है। दिन में इसको लेकर जाम भी लग रहा है। इसको देखते हुए ही जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें