फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ज्ञानवापी में उर्स और चादर चढ़ाने के मामले में निगरानी अर्जी पर हुई सुनवाई, 21 सितंबर को अगली तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अपर जिला जज तृतीय प्रज्ञा सिंह की अदालत में शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर में उर्स करने और मजार पर चादर चढ़ाने की अनुमति से जुड़े मामले में हिंदू पक्ष के कुछ लोगों को पक्षकार बनाए जाने के खिलाफ दाखिल निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 21 सितंबर की तारीख तय की है। फरवरी में सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत ने ज्ञानवापी में उर्स आयोजित करने और अदृश्य मजार पर चादर चढ़ाने की अनुमति संबंधी मुख्तार अहमद के वाद में हिंदू पक्ष के लोगों को तृतीय पक्षकार बनाने का आवेदन स्वीकार कर लिया था। आदेश के खिलाफ मुख्तार अहमद ने सत्र न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल की थी। बहस कर अधिवक्ता ने कहा कि निचली अदालत ने मामले में सरसरी तौर पर आदेश पारित किया है। जिन लोगों को पक्षकार बनाने की अनुमति दी गई है, उनका इस मामले में कोई कानूनी अधिकार नहीं बनता है और न ही उनके दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है। निगरानी कर्ता की ओर से कहा गया कि ज्ञानवापी परिसर में तीन मजारों और एक अदृश्य मजार पर चादर चढ़ाने, फातिहा पढ़ने और वार्षिक उर्स का आयोजन पूर्व से किया जाता रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें