फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ज्ञानवापी पुनरीक्षण याचिका पर अब 17 नवंबर को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ज्ञानवापी के साल 1991 के मूल मुकदमे में वादी हरिहर पांडेय की तीन पुत्रियों को पक्षकार बनाने और वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने की मांग वाली पुनरीक्षण याचिका पर अब 17 नवंबर को सुनवाई होगी। विशेष न्यायाधीश द्वितीय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) पूनम पाठक के अवकाश पर होने के कारण शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनकी पुत्रियों मणिकुंतला तिवारी, नीलिमा मिश्रा और रेनू पांडेय ने पिता के स्थान पर पक्षकार बनाए जाने की अर्जी दी थी। साथ ही वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने की मांग की थी। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक की अदालत ने दोनों मांगों से संबंधित प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिए थे। इसके खिलाफ तीनों बहनों ने पुनरीक्षण याचिका दाखिल की है। इसमें नए मंदिर के निर्माण और हिंदुओं को पूजा-पाठ का अधिकार देने से जुड़ा मूल मुकदमा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें