फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई टली, 30 अक्टूबर अगली तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ज्ञानवापी में नए मंदिर के निर्माण और हिंदुओं को पूजा-पाठ का अधिकार देने से संबंधित वर्ष 1991 के मुकदमे में पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। विशेष न्यायाधीश द्वितीय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) पूनम पाठक के अवकाश पर होने के कारण अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 30 अक्तूबर की तिथि नियत की है। मुकदमे के वादी हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनकी तीन पुत्रियों मणिकुंतला तिवारी, नीलिमा मिश्रा और रेनू पांडेय ने पिता के स्थान पर पक्षकार बनाने और वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) की अदालत ने 11 जुलाई 2025 को दोनों मांगों से संबंधित प्रार्थना पत्र पोषणीयता के आधार पर खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ अधिवक्ता ने पुनरीक्षण याचिका दाखिल की है। वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी इस पर आपत्ति जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें