जिला जज संजीव पांडेय की अदालत में बुधवार को भी क्षेत्राधिकार को लेकर दाखिल निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। मामले में अब तीन अगस्त को सुनवाई होगी। निगरानी कर्ता अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से जुलाई 2021 में याचिका दाखिल की गई थी। कहा गया था कि ज्ञानवापी मस्जिद वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। उसकी सुनवाई के अधिकार लखनऊ वक्फ बोर्ड को है, सिविल न्यायालय को नहीं। बावजूद अवर न्यायालय ने याचिका खारिज कर पुरातात्विक सर्वेक्षण के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई जारी रखी और प्रतिवादी के क्षेत्राधिकार के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था। अंजुमन इंतजामिया ने लोअर कोर्ट के आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में निगरानी याचिका दाखिल की थी।