फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छित्तनपुरा इलाके में शनिवार की सुबह बिजली मिस्त्री राहुल मौर्य (34) ने घर में नायलॉन की रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची आदमपुर थाने की पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राहुल की आत्महत्या की वजह कर्ज और तगादे से परेशान होना बताया गया है।आदमपुर थाना के छित्तनपुरा इलाके में रहने वाले राकेश मौर्य का इकलौता बेटा राहुल बिजली मिस्त्री था। कुछ दिनों से राहुल घर पर ही रह रहा था। आसपास के लोगों के अनुसार राहुल के ऊपर करीब चार लाख रुपये का कर्ज था। बकाएदार आए दिन उससे तगादा कर रहे थे, जिससे वह परेशान था। पिता राकेश मौर्य शनिवार की सुबह जब मकान के ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में गए तो राहुल फंदे से लटका था। इकलौते बेटे के आत्मघाती कदम से राकेश और उनकी पत्नी सुमन की हालत बेसुधों जैसी थी। वहीं, राहुल की पत्नी चंदा रो-रोकर बेहाल थी। परिजनों ने बताया कि राहुल की शादी वर्ष 2016 में हुई थी और वह दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें