फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बहन को कॉलेज छोड़कर लौट रहा था घर, सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अकटहिया के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वह अपनी बहन को बाइक से कॉलेज छोड़कर घर लौट रहा था, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या एक के कल्याणपुर निवासी शशिकांत राम (20) दोपहर में बाइक से अपनी बहन को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज पर छोड़कर घर लौट रहा था। अदिलाबाद चौमुहानी से यूसुफपुर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर अकटहिया के पास उसके बाइक के सामने अचानक एक स्कूटी सवार युवती आ गई। युवती को बचाने के चक्कर में शशिकांत राम की बाइक अनियंत्रित हो गई। वह दूसरी बाइक से टकरा गया। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पाकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शशिकांत राम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके दो बड़े भाई पीयूष राम और मनोज राम हैं। जबकि बहन सुमन है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें