संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को जनपद स्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता के तहत जूडो और बैडमिंटन डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। आठ विकास खंडों के 285 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन एकल और युगल मुकाबले जीत हरहुआ की टीम चैंपियन रही। आयोजन सचिव जिला युवा कल्याण अधिकारी नितीश कुमार राय ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग के वॉलीबॉल में पिंडरा, बैडमिंटन एकल में शुभम सिंह हरहुआ, बैडमिंटन युगल में हरहुआ ब्लॉक के शुभम सिंह और सिवान यादव की जोड़ी, जूडो में शिवम राजभर चोलापुर, महिला वर्ग वॉलीबाल में आराजी लाइन, बैडमिंटन (एकल) में ट्विंकल यादव आराजी लाइन, जूडो में बड़ागांव की स्वास्तिक ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में वॉलीबॉल में पिंडरा प्रथम, बैडमिंटन (एकल) में विजय यादव, बैडमिंटन (युगल) में सेवापुरी के विशाल चौधरी और विकास कुमार, जूडो में चोलापुर के अमन यादव, महिला वॉलीबॉल में आराजी लाइन, बैडमिंटन (एकल) में काशी विद्यापीठ ब्लॉक की इशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग वॉलीबॉल में पिंडरा प्रथम, बैडमिंटन (एकल) में योगेंद्र पटेल चिरईगांव, बैडमिंटन (युगल) में योगेंद्र पटेल और कमलेश कुमार चिरईगांव, सीनियर महिला वर्ग बैडमिंटन (एकल) में राधिका आराजी लाइन ने बाजी मारी। कार्यक्रम में लाल कुमार, नागेंद्र सिंह, विवेक रंजन यादव, विवेक सिंह, रागिनी सिंह, रीना यादव, बिरेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर, अविनाश राव का विशेष सहयोग रहा।
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद