फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फर्जी फेसबुक आईडी से प्रताड़ना, शादी के बाद युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी के बाद फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर प्रताड़ित करने के आरोपी रेहान खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, उसकी दोस्ती चंदन नगर कॉलोनी निवासी रेहान खान से तीन साल से थी। इस दौरान उसने कुछ अश्लील तस्वीरें ले लीं। 21 अप्रैल को युवती की शादी एक अन्य युवक से हो गई। इसके बाद रेहान खान ने आशु राय नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। इस आईडी से पति को अश्लील तस्वीरें भेजने और धमकी देने लगा। पति से यह भी कहा कि वह उससे मिले और बताएगा कि युवती एक धोखेबाज लड़की है। इस घटना से युवती के पति और परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं। चितईपुर थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें