फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हनुमान भक्तों ने निकाली भव्य वाहन शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर हनुमत सेवा समिति की ओर से वाहन रैली निकाली गई। शोभायात्रा के पूर्व भगवान श्री हनुमान के आराध्य प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के श्री चरणों में श्रद्धा समर्पित किया गया। वाहन रैली भिखारीपुर तिराहे से सुंदरपुर, नरिया, लंका होते हुए संकट मोचन दरबार तक पहुंची। भक्तों के सिर पर राम नाम का पट्टा लगा रखा था और हाथों में केसरिया ध्वज लहरा रहे थे। यात्रा का नेतृत्व हनुमत सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष रामबली मौर्य और अजय मौर्या ने किया। शहर के अलग-अलग 11 जगहों से निकली यात्रा ने नेवादा स्थित कार्यालय से संकट मोचन मंदिर की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें