फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: देशभर में एक लाख स्थानों पर करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद काशी महानगर, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित अन्य संगठनों की बैठक रविवार को खोजवां सरायनंदन में हुई। पदाधिकारियों ने डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के मार्गदर्शन में देशभर में हनुमान चालीसा पाठ को एक लाख स्थानों पर करने के संकल्प को पूर्ण करने की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। श्री हनुमान चालीसा से हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार, लव जिहाद, धर्मांतरण, लैंड जेहाद पर अंकुश लगाने के लिए हिंदू समाज को एकजुट किया जाएगा। राष्ट्रीय महिला परिषद महानगर अध्यक्ष संध्या सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बजरंगदल काशी प्रांत के कार्यकर्ता शौर्य प्रशिक्षण 26 मई से 31 मई तक होगा। बैठक में राष्ट्रीय बजरंगदल के महानगर उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा, भरत यादव, रोहित कुमार राव, अंकित सेठ, सुनील मौर्य, विकास निगम, कृष्ण गोपाल पांडेय आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें