फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चौकाघाट में हस्तशिल्प मेला शुरू, आयुष मंत्री ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में 31 दिवसीय हस्तशिल्प मेला का उद्घाटन बुधवार को आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया। हस्तशिल्प मेले के माध्यम से पूर्वांचल के हस्तशिल्पियों को बाजार उपलब्ध कराया गया है। मेले के मुख्य आकर्षण, रामपुर की चादर, लेदर जैकेट, कश्मीरी शाल, सदरी बंडी, बेडशीट कंबल रजाइयां, दिल्ली की आर्टीफिशियल ज्वेलरी, बनारसी साड़ी, लखनऊ चिकन, किचन वेयर कटलरी, बच्चों के खिलौने, जूट बैग, गिफ्ट आइटम, खादी कुर्ता पजामा, भागलपुरी साड़ी-सूट, गुजराती बेडशीट हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि हस्तशिल्प मेला भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों का अनोखा संगम है। भारत के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्पियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का सीधे खरीदारी इस मेले में कर सकते हैं। मेले में बुधवार को महिलाओं की खूब उमड़ी रही। इस दौरान अजय कुमार तिवारी, मेला प्रभारी आशुतोष मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें