हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज की तीसरी किस्त जमा करने के लिए 27 अप्रैल की तारीख नियत की है। पूर्वांचल हज सेवा समिति के महासचिव अदनान खान ने बताया कि लखनऊ से जाने वाले सभी हजयात्रियों को 3,36,100 रुपये जमा करने हैं। इसमें तीसरी किस्त के 87,300 रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया के अकाउंट में बैंक के जरिये जमा करने होंगे। जमा रकम की रसीद हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई को डाक के जरिये भेजनी है।