फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज से शुरू हो जाएगा हज कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक विभाग की निगरानी में जिले में चार हज ट्रेनिंग होगी। इसमें पूर्वांचल हज सेवा समिति की ओर से शनिवार को सिटी गर्ल्स इंटर कॉलेज काजी सादुल्लापुरा और 15 मई को जनता सेवा अस्पताल रेवड़ी तालाब में हज कैंप लगाया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति की ओर से 14 मई को मदरसा जामिया सलफिया रेवड़ी तालाब और 16 मई को एओ मुस्लिम इंटर कॉलेज लल्लापुरा में कैंप लगेगा। हज कैंप सुबह आठ बजे से शुरू होगा। पूर्वांचल हज सेवा समिति के महासचिव अदनान खान ने बताया कि जायरीन को अपना मेडिकल फिटनेस, टीका और ट्रेनिंग की सर्टिफिकेट हज कमेटी ऑफ इंडिया को देना है। इसलिए ट्रेनिंग में जायरीन को अपनी दो फोटो, हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी, कोरोना टीकाकरण के सर्टिफिकेट की कॉपी और हजयात्रा की जमा किए गए शुल्क की रसीद लेकर आना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें