अधिवक्ता भवानी शंकर सिंह के निधन के कारण ज्ञानवापी प्रकरण में सोमवार को सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 मार्च की तिथि तय की है। ज्योतिर्लिंग आदि विश्वेश्वर विराजमान की ओर से अनुष्का तिवारी और इंदु तिवारी ने अपने अधिवक्ता शिवपूजन सिंह गौतम के माध्यम से कोर्ट में वाद दाखिल किया है। इसमें ज्ञानवापी परिसर की बैरिकेडिंग हटाने और ज्ञानवापी परिसर के मंदिर को हिंदुओं को सौंपने की मांग की गई है।
उधर, अधिवक्ता भवानी शंकर सिंह के निधन पर सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन ने शोक प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।