फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुलिस आयुक्त ने मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों संग की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत

Sat, 21 May 2022 01:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। 
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों संग की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शनिवार को अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों संग बैठक की। इसमें आगामी त्योहार, सावन मेला और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने माहौल बिगाड़ने और कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

विज्ञापन


कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पदाधिकारियों से कहा कि शहर के अमन चैन को बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। यदि कोई माहौल को खराब करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को अवश्य दें। किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें।

सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई टिप्पणी न करें, जिससे माहौल पर असर पड़े। इस दौरान मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों ने भी कई बिंदुओं पर अपनी समस्याएं और बात रखी। पुलिस आयुक्त ने कमेटी के पदाधिकारियों को हर संभव मदद और सहयोग को आश्वस्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें