वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण ज्ञानवापी से जुड़े छह मामलों की सुनवाई शुक्रवार को टल गई। सिविल जज/फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत में पांच मामले में पांच जनवरी की तिथि नियत की गई। जबकि सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र में 12 दिसंबर की तिथि नियत की गई है।
Uttar Pradesh | Hearing in the Gyanvapi mosque case was held today at the fast-track court; the next hearing is on 5th January
स्वामी अविमुक्तश्वेरानंद की ओर से ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को आदि विश्वेश्वर बताते हुए नियमित पूजा-पाठ, रागभोग की मांग की गई है। कोर्ट के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई नही हो पाई। वहीं दूसरी ओर सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक) महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में भगवान आदि विश्वेश्वर की ओर से विश्व वैदिक सनातन संघ की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह ने अर्जी दाखिल की। इसमें ज्ञानवापी परिसर भगवान आदि विश्वेश्वर को सौंपने की मांग की गई है। अविमुक्तेश्वर भगवान की ओर से दिल्ली निवासी हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता व खजूरी निवासी अजीत सिंह के प्रार्थना पत्र पर इसी अदालत में सुनवाई होनी थी। इसमें ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के नियमित दर्शन-पूजन की मांग की गई है।