राजेश मिश्र ज्ञानवापी से जुड़े वाद के लिए विशेष अधिवक्ता नियुक्त
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्र को ज्ञानवापी मस्जिद और प्राचीन आदिविश्वेश्वर मंदिर से जुड़े वादों में संबंधित न्यायालयों में प्रभावी पैरवी के लिए विशेष अधिवक्ता नियुक्त किया है। विशेष सचिव न्याय विभाग की ओर से जारी आदेश की जानकारी एडीएम सिटी गुलाब चंद्र द्वारा संबंधित लोगों को दी गई है। राजेश मिश्र दीवानी मामलों के जानकार अधिवक्ता हैं और खजुरी निवासी है। वे दो वर्ष पूर्व बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे।